उपेंद्र द्विवेदी के थल सेना अध्यक्ष बनने पर विन्ध्य हुआ गौरवान्वित — सांसद डॉक्टर मिश्रा

सीधी। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने रीवा जिले के निवासी उपेंद्र द्विवेदी को भारतीय थल सेवा का अध्यक्ष बनने पर ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं दी है।
सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि श्री द्विवेदी के थल सेना अध्यक्ष बनने पर पूरा विंध्य गौरवान्वित हुआ है। विंध्य की धरती पुण्य भूमि है और यहां से निकले हुए कई लाडलो ने विंध्य के नाम को गौरवान्वित किया है।
सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने श्री द्विवेदी के उज्जवल भविष्य और स्वर्णिम कार्यकाल की कामना की है। रीवा सैनिक स्कूल के पूर्व विद्यार्थी जनरल उपेंद्र द्विवेदी को भारतीय थल सेना के 30 वें अध्यक्ष का पदभार संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं।