प्रदेश के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति को मिल सके शासन की योजनाओं का लाभ : प्रद्युम्न सिंह

प्रदेश के मुखिया मोहन यादव के निर्देशन में आज अपने दो दिवसीय मैहर दौरे के दौरान मध्यप्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री मैहर पहुचे इस दौरान मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के साथ अमदरा में देर शाम आमजन की समस्याओं को सुनने के किये चौपाल लगाया , चौपाल में मौजूद सभी लोगो ने अपनी अपनी समस्याओं को बताया उनके निराकरण के लिए मौके पर मौजूद बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया वही अमदरा में ग्रामीणों ने एक ट्रांसफार्मर की मांग की जिस पर आश्वासन देने हुए कल लगवाने की बात ऊर्जा मंत्री ने कही वही ऊर्जा मंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि चौपाल के माध्यम से देखा जा रहा है कि बिजली की शिकायत न के बराबर हैं इसके लिए बिजली विभाग की टीम का भी धन्यवाद किया आज के इस चौपाल कार्यक्रम में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, अमदरा सरपंच तथा भाजपा कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी रही।
प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट
मो,9993654239