Breaking News

ग्रामीणो की शिकायत पर जांच टीम पहुंची ग्राम पंचायत छांटा निर्माण कार्यो की हुई जांच

0 406

ग्रामीणो की शिकायत पर जांच टीम पहुंची ग्राम पंचायत छांटा

निर्माण कार्यो की हुई जांचडिडोरी के जनपद पंचायत समनापुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत छांटा में सरपंच सचिव पर निर्माण कार्य में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणो ने कलेक्टर सहित जनपद पंचायत समनापुर एवं जिला पंचायत में शिकायत दर्ज कराया था । ग्रामींणो ने ग्राम पंचायत में तालाब जीर्णोद्वार , पीडीएस भवन निर्माण कार्य, व्यक्तिगत सोखता गढडा, प्राथमिक शाला के सामने मोहन के घर से चेतराम के घर तक सीसी रोड निर्माण , मंदिर घाट में घाट निर्माण , कांछी टोला आंगनबाडी से नदी तक सीसी रोड , पशु शेड निर्माण एवं अमृत महोत्सव में नियम विरूद्ध राशि खर्च करने का आरोप लगाते हुए दस बिन्दुओ में शिकायत दर्ज कराया था । आवेदन में उल्लेख किया था कि शिकायतकर्ताओं के समक्ष जांच करायी जाये जिस पर संज्ञान लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिण्डौरी ने मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समनापुर को पत्र लिखकर शिकायतकर्ता भोलासिंह एवं ग्रामवासियों के शिकायत पत्र का हवाला देते हुए जांच कराने के निर्देश दिये । पत्र मे उल्लेख किया गया कि ग्राम पंचायत छांटा के द्वारा निर्माण कराये जा रहे कार्यो की जांच कराये जाने के संबंध में बिन्दू 01 से 10 तक विस्तृत शिकायत प्रेषित किया गया है। जिसकी छायाप्रति संलग्न कर आपकी ओर प्रेषित की गई है। अवलोकन करते हुए नियमानुसार प्रकरण की जांच करते हुए स्पष्ट अभिमत के साथ तथ्यात्मक जांच प्रतिवेदन यथाशीघ्र इस कार्यालय को प्रेशित किया जाना सुनिष्वित करें । निर्देश का पालन करते हुए मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समनापुर ने टीम गठित किया । गठित जांच दल ग्राम पंचायत छांटा पहुंच शिकायत पत्र में उल्लेखित सभी बिन्दुओं पर जांच शुरू कर दी है ।

उपयंत्री ने बताया शिकायत पत्र में उल्लेखित 10 तक बिन्दुओ में शिकायत की गई थी जिस पर बिन्दुवार जांच की गई है, जिसका रिकार्ड उपलब्ध नही हुआ है , रिकार्ड मांगा गया है और सभी कार्यो का मेजरमेंट लिया गया है , एमबी से मिलान किया जायेगा उसके बाद ही कमियां सामने आएगी जिसके आधार पर प्रतिवेदन तैयार किया जायेगा ।

 

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment