जघन्य सनसनीखेज मामले में मृतक की पत्नी एवं उसके प्रेमी को आजीवन कारावास

माननीय न्यायालय “षष्टम अपर सत्र न्यायाधीश, श्री विपिन सिंह भदौरिया जबलपुर के द्वारा आज दिनांक 13.05.2024 को पारित निर्णय के अंतर्गत थाना भेडाघाट के अप0 क्रं. 497/2022 व सत्र प्रकरण क्रमांक 218/2023 के प्रकरण में आरोपी मुकेश बर्मन एवं प्रीति रजक को धारा 302, 120बी भादवि में आजीवन कारावास व 2000-2000 रू अर्थदण्ड, धारा 120 बी में आजीवन कारावास व 1000-1000 रूपये अर्थदण्ड,मुकेश बर्मन धारा 25(1)(1-बी) में 01 वर्ष का कारावास व 1000 रू अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
घटना संक्षेप में इस प्रकार है कि दिनांक 07.11.2022 को समय सुबह के करीब 8.30 बजे फरियादी दुर्गेश बर्मन आरक्षी केन्द्र भेडाघाट में धुआधार की पहाडी में जामुन के पेड के नीचे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पडा है जिसके सर के उपर एक बडा पत्थर रखा है तथा मृत व्यक्ति के पेट से खून बहकर जमीन पर फैला दिखाई दे रहा है किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक के सिर में पत्थर पटक कर एवं पेट में धारदार हथियार से चोट पहुँचाकर हत्या कारित की है। उक्त सूचना पर थाना भेडाघाट के अपराध क्रमांक 0/22 धारा 302 के तहत देहाती नालसी लेखबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जिसकी विवेचना निरीक्षक सफीक खान द्वारा की गई। विवेचना उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया एवं प्रकरण में प्रस्तुत वैज्ञानिक साक्ष्य, मौखिक साक्ष्य एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के संबंध में अभियोजन द्वारा लिखित अंतिम तर्क प्रस्तुत कर आरोपीगण के विरूद्ध मामला पूर्णतया सिद्ध होने के संबंध में तर्क प्रस्तुत किए। उप-संचालक(अभियोजन) श्री विजय कुमार उईके व जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री अजय कुमार जैन के मार्गदर्षन में श्री सुखलाल मार्को विशेष लोक अभियोजक द्वारा उक्त मामले में सशक्त पैरवी की गई।
श्री सुखलाल मार्को विशेष लोक अभियोजक के तर्को से सहमत होते हुए माननीय न्यायालय षष्टम अपर सत्र न्यायाधीश, श्री विपिन सिंह भदौरिया जबलपुर के द्वारा आज दिनांक 13.05.2024 को पारित निर्णय के अंतर्गत थाना भेडाघाट के अप0 क्रं. 497/2022 व सत्र प्रकरण क्रमांक 218/2023 के प्रकरण में आरोपी मुकेश बर्मन एवं प्रीति रजक को धारा 302,120बी भादवि में आजीवन कारावास व 2000-2000 रू अर्थदण्ड, धारा 120 बी में आजीवन कारावास व 1000-1000 रूपये अर्थदण्ड, मुकेश बर्मन धारा 25(1)(1-बी) में 01 वर्ष का कारावास व 1000 रू अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
भगवत उईके
मीडिया सेल प्रभारी/
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी
जिला-जबलपुर म0प्र