बुरी नियत से घर में घुसकर छेडछाड एवं अश्‍लील हरकत करने वाले आरोपी को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास व 500-500 रू जुर्माने से दण्डित किया।

0 1,931

 

माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जबलपुर के न्यायालय द्वारा आरोपी बिहारी सिंह सैयाम को थाना कुण्डम के अपराध क्रं. 375/2015 एवं न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 9427/2015 अंतर्गत धारा 457, 354, 354-ए भादस में 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास व 500-500 रू अर्थदण्ड से दंडित किया।

घटना संक्षेप में इस प्रकार है कि अभियोक्त्री घरेलू काम करती है तथा दुकान चलाती है। दिनांक 24.11.2015 को रात्रि करीब 07ः30 बजे वह अपने घर की दुकान पर थी तथा उसके पति व ट्रेक्टर ड्रायवर घर के पीछे ट्रेक्टर सुधार रहे थे कि उसी समय अभियुक्त बिहारी सिंह दुकान पर आया और बीडी मांगा, अभियोक्त्री ने बीडी देकर पांच रूपये लिए और दुकान से घर के अंदर जा रही थी कि पीछे से बिहारी सिंह आया और उसके घर के अंदर बुरी नियत से घुसकर अभियोक्त्री से लिपट गया, वह चिल्लाई तो उसके पति और ट्रेक्टर ड्रायवर आए, जिन्हें देकर अभियुक्त बिहारी सिंह दौड़ लगाकर भाग गया। अभियोक्त्री की रिपोर्ट पर थाना कुण्डम, जबलपुर द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अपराध क्रमांक 375/2015 अंतर्गत धारा-456, 354 एवं 354-क भा.दं.सं. का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। अभियोक्त्री एवं साक्षीगण के कथन उनके बताये अनुसार लेखबद्ध किये गये। विवेचना उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उप-संचालक(अभियोजन) श्री विजय कुमार उईके व जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री अजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी सुश्री रानी जैन द्वारा उक्त मामले में सशक्‍त पैरवी की गई।

सुश्री रानी जैन सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के तर्को से सहमत होते हुये माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जबलपुर के न्यायालय द्वारा आरोपी बिहारी सिंह सैयाम को थाना कुण्डम के अपराध क्रं. 375/2015 एवं न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 9427/2015 अंतर्गत धारा 457 भादस में 01 वर्ष का सश्रम कारावास व 500 रू अर्थदण्ड, धारा 354 भादस में 01 वर्ष का सश्रम कारावास व 500 रू अर्थदण्ड, 354-ए भादस में 01 वर्ष का सश्रम कारावास व 500 रू अर्थदण्ड से दंडित किया।

भगवत उईके
मीडिया सेल प्रभारी/सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला – जबलपुर म0प्र0

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment