गाली गलौच व मारपीट करने वाले आरोपी को न्यायालय उठने तक का कारावास एवं 1000/- रूपये का अर्थदंड

0 410

न्यायालय श्रीमती विश्वेशवरी मिश्रा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जबलपुर के न्यायालय द्वारा आरोपी शांतनु सराफ को थाना कोतवाली के अपराध क्रं. 204/2016 व न्यायालय के अंतर्गत धारा 323 भादवि के तहत आरोपी को न्यायालय उठने तक का कारावास एवं 1000/- रूपये के अर्थदंड से दंडित किया।
घटना इस प्रकार है कि फरियादी अनुराग वर्मा ने थाना कोतवाली में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि, दिनांक 29.05.2016 को रात्रि लगभग 9.00 बजे अपने मित्र मयंक जैन से मिलने बालाजी गोल्ड लैब नुनहाई आया था, उसी समय ऋषभ सराफ एवं शांतनु सराफ आये और पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गालिया देने लगे प्रार्थी द्वारा गाली दिये जाने से मना करने पर अभियुक्त द्वारा हाथ घुसा से मारपीट की गई, प्रार्थी के मित्र मयंक जैन, बंटी सोनी, दीपक सराफ द्वारा झगड़े का बीच-बचाव किया गया, अभियुक्त जान से मारने की धमकी देते हुए घटना स्थल से भाग गये। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली में अपराध क्रं. 204/2016 अंतर्गत धारा 294, 323, 506 भाग-2, 34 भा.द.स. के अंतर्गत रिपोर्ट लेखबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। जिसकी विवेचना सउनि. बृजेश मिश्रा द्वारा की गई। विवेचना उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री अजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्रीमती अरूणप्रभा भारद्वाज द्वारा उक्त मामले में सशक्त पैरवी की गई।
श्रीमती अरूणप्रभा भारद्वाज सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के तर्को से सहमत होते हुये न्यायालय श्रीमती विश्वेश्वरी मिश्रा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जबलपुर के न्यायालय द्वारा आरोपी शांतनु सराफ को थाना कोतवाली के अपराध क्रं. 204/2016 व न्यायालय के अंतर्गत धारा 323 भादवि के तहत आरोपी को न्यायालय उठने तक का कारावास एवं 1000/- रूपये के अर्थदंड से दंडित किया।

भगवत उईके
मीडिया सेल प्रभारी/
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी
जिला – जबलपुर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment