Breaking News

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के तत्वाधान में लोकसभा निर्वाचन की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

0 1,916

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा के लोकसभा निर्वाचन की तैयारी का जायजा लेने के लिए शासकीय चंद्र विजय कॉलेज परिसर में बैठक का आयोजन किया गया।
उक्त बैठक में अपर कलेक्टर और यूपी जिला निर्वाचन अधिकारी सरोधन सिंह सीईओ जिला पंचायत विमलेश सिंह अपर कलेक्टर सुनील शुक्ला एसडीएम एवं ए आर ओ शहपुरा अनुराग सिंह संयुक्त कलेक्टर भारती मरावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लोकसभा चुनाव 2024 की प्रक्रिया शासकीय चंद्र विजय कॉलेज में पूरा किया जाना है। निर्वाचन संबंधी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा ने निर्वाचन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

जिला कलक्टर विकास मिश्रा ने ऑब्जर्व रूम ज्वेलरी बॉक्स और अधिकारी रूम उप जिला निर्वाचन अधिकारी रूम स्ट्रांग रूम काउंटिंग कक्षा निर्वाचन अधिकारियों के लिए व्यवस्था रूट चार्ट बस एवं पार्किंग प्रबंधन संचार व्यवस्था मीडिया कक्ष जलपान स्टॉल आदि व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को अपने कार्य क्षेत्र के बारे में स्पष्ट रखने के निर्देश दिए। जिसमें निर्वाचन के दिन कोई भी असमंजस की स्थिति ना हो।

कलेक्टर विकास मिश्रा ने मतदान दल के द्वारा सामग्री वितरण और वापसी से संबंधित प्रबंधन और मतदान के दौरान होने वाली अनकंसमेंट के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर विकास मिश्रा ने निर्वाचन संबंधी आवश्यक अधोरचना को दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए उपस्थित अधिकारियों के साथ कॉलेज परिसर का परीक्षण किया। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

प्राईड इंडिया न्यूज़ से जिला ब्यूरो सीताराम यादव की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment