Breaking News

ट्रैलर के बाद संग्राम सिंह पटेल की फिल्म का पहला गाना कल सुबह होगी रिलीज

0 2,479

लखनऊ : अभिनेता संग्राम सिंह पटेल की फिल्म इश्क नचाए बीच बाजार का ट्रैलर यूट्यूब पर सुपरहिट रहा।लाखों व्यूज ट्रैलर ने हासिल किया।जिसकी सफलता के बाद कल गुरुवार की सुबह पहला गाना पहली नजर में प्यार अवध गंगा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।ज्ञात रहें संग्राम सिंह पटेल दर्शकों की पसंद बनते जा रहें हैं।दर्शकों के बीच संग्राम सिंह लोकप्रिय हो रहें हैं।जिससे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चे हो रहें हैं।ऐसा ही रहा तो आगामी दिनों में भोजपुरी इंडस्ट्री में संग्राम सिंह भी सुपरस्टार अभिनेताओं में से एक होंगे।ट्रैलर में दर्शकों को एक्शन,रोमांस,कॉमेडी से मनोरंजन करने के बाद अब गीत के माध्यम से दर्शकों को झुमायेंगे।ट्रैलर की सफलता से उम्मीद की जा रहीं हैं कि म्यूजिक भी सुपरहिट साबित होगा और दर्शकों को पसंद आयेगा।फिल्म भी शीघ्र ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जायेगी।अभिनेता संग्राम सिंह ने दर्शकों से अपील किया हैं कि ट्रैलर को जिस प्रकार से प्यार आशीर्वाद दर्शकों ने दिया हैं।वैसा ही प्यार आशीर्वाद फिल्म के गानों को भी दें।गीत के गायक विजय चौहान,गीतकार शेखर मधुकर,संगीतकार साजन मिश्रा,वीडियो निर्देशक डीके शर्मा हैं।वहीं संग्राम सिंह पटेल के साथ अभिनेत्री प्रतिष्ठा ठाकुर ने अभिनय किया हैं।वहीं निर्देशक सचिन यादव,लेखक मनोज पांडेय,गीतकार आज़ाद सिंह और प्यारे लाल यादव,एक्शन डायरेक्टर अरुण सिंह,कोरियोग्राफर संतोष सर्वदर्शी और डीओपी डी के शर्मा हैं।अन्य प्रमुख कलाकार अयाज खान,अनूप अरोड़ा,संतोष पहलवान,विनीत विशाल,बबलू यादव,सत्‍य प्रकाश सिंह,मदन चंद,अभिषेक मिश्रा,रंजीत राज,सतवीर राणा,रुचि सिंह, प्रिया वर्मा,रितिक वर्मा,राम सिंह,धर्मेंद्र श्रीवास्तव और स्वर्गीय बृजेश त्रिपाठी हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment