लोकसभा क्षेत्र 11 सीधी, सिंगरौली से कमलेश्वर पटेल बने कांग्रेस के प्रत्याशी क्षेत्र में खुशी की लहर

0 6,040

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान6264877120

सीधी 12 मार्च को। कांग्रेस पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। कांग्रेस कार्य समिति सदस्य (सी डबल्यू सी) मेंबर एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को टिकट दिया गया है।
श्री पटेल ने कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाये जाने पर केन्द्रीय नेतृत्व,राज्य व लोकसभा क्षेत्र की जनता का
कोटि-कोटि आभार मानते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की तानाशाही से आज नौजवान,किसान एवं आमजन परेशान है। भाजपा की केंद्र सरकार अराजकता के चलते संवैधानिक संस्थाएं एवं लोकतंत्र आज खतरे में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी देश के वर्तमान हालातो के चलते ही पहले भारत जोड़ो यात्रा एवं द्वितीय चरण में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से जन-जन को जागरुक कर रहे हैं |

उल्लेखनीय है कि पूर्व शिक्षा मंत्री स्व.श्री इन्द्रजीत कुमार के उत्तराधिकारी के रूप में कमलेश्वर पटेल लोकसभा सीधी क्षेत्र में जाने जाते हैं। कमलेश्वर पटेल वर्ष 2013 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद 2018 में फिर चुनाव जीतकर कांग्रेस के शासनकाल में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री रहे। राजनैतिक जानकारों का कहना है कि, सीधी संसदीय क्षेत्र में जातीय समीकरण को लेकर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने कमलेश्वर पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है। जिसका फायदा भी कांग्रेस को मिल सकता है। जानकारों का कहना है कि, कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलेश्वर पटेल का जमीनी जनाधार है। उनकी राजनीति में जबसे सक्रियता बढ़ी है वह लगातार जनसंपर्क में लगे रहे हैं। लोकसभा क्षेत्र सीधी में उनका जनसंपर्क कार्यक्रम लगातार चलता रहा है। वह जब विधायक निर्वाचित हुये थे और उन्हें कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में पंचायत विकास ग्रामीण मंत्री बनाया गया था तो वह सीधी-सिंगरौली के साथ ही समूचे विंध्य क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर काफी सक्रिय रहे हैं। प्रदेश में भले ही कांग्रेस की सरकार न बनी हो लेकिन कमलेश्वर पटेल जनता की समस्याओं को लेकर लगातार मुखर हैं। जहां भी उन्हें जनता से जुड़ी समस्याओं की जानकारी मिलती है वह अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर उसका निराकरण कराने के लिये मुखर हो जाते हैं। इसी वजह से कमलेश्वर पटेल की छवि प्रदेश में भी सक्रिय नेता के रूप में लगातार बनी हुई है।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment