Breaking News

सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित*

0 2,120

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में सैनिक कल्याण के लिए एक लाख रुपए से अधिक राशि का सहयोग देने वाले 24 व्यक्तिगत और संस्थागत सहयोगकर्ताओं 4 संभागों एवं जिलों को सम्मानित किया। समारोह में प्रमुख सचिव गृह श्री संजय दुबे, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री संजय कुमार शुक्ल, अधिकारीगण और सहयोगकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के नेतृत्व में लक्ष्य से अधिक सहयोग राशि का संग्रहण करने पर सीधी जिले को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। सीधी जिले की ओर से अपर कलेक्टर श्री राजेश शाही ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्राप्त किया।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment