सीधी में एक और “घूंसखोर” को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

0 6,552

संवाददाता, रानू पाण्डेय की रिपोर्ट सीधी

सीधी- सीधी जिले में घूसखोरी का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है! पूरे जिले के लिए यह नासूर बनता जा रहा है! सीधी जिले में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का रिश्वतखोरी से गहरा रिश्ता होता चला जा रहा है! लोकायुक्त पुलिस की बार-बार कार्यवाही के बाद भी भ्रष्टाचारी होश में आने का नाम ही नहीं ले रहे!
सीधी – भूमि के बटवारे व नक्शा तरमीम कराने के एवज में 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने किया ट्रैप,रामपुर नैकिन में पदस्थ है पटवारी,पटवारी को ट्रैप कर अग्रिम कार्यवाही करने लोकायुक्त पुलिस टीम पहुचीं सर्किट हाउस कार्यवाही जारी, प्रवीण सिंह परिहार डीएसपी लोकायुक्त रीवा जियाउल हक निरीक्षक सहित 15 सदस्यीय टीम ने की कार्यवाही ।
रिश्वतखोरी बढ़ना शायद सबसे बड़ी वजह सरकार का ऐसे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लचीला रवैया हो सकता है! सामने खड़े लोकसभा चुनाव में राज्य सरकार का बोरिया बिस्तर बंधाने में राज्य सरकार के ही कर्मचारी रिश्वतखोरी रूपी भ्रष्टाचार के माध्यम से अभियान में जुटे हुए हैं!

 

सीधी से रानू पाण्डेय की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment