हरसिद्धि विनायक मंदिर पर दीपदान और भक्ति संध्या का हुआ आयोजन

रिपोर्टर चंद्रशेखर शर्मा
थांवला जिला नागौर
थांवला कस्बे के हरसिद्धि विनायक मंदिर पर आज शाम 4 बजे से 7 बजे तक धार्मिक कार्यक्रमों के अंतर्गत महिलाओ द्वारा दीपदान और भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। सेंकेड़ो महिलाओ ने भक्ति संध्या मे मनमोहक भजनो की प्रस्तुतियाँ दी। दो घंटे चली भक्ति संध्या मे महिलाए और बालिकाओं ने जमकर धूम मचाई। मंदिर परिसर मे महिलाओ के लिए जगह कम पड़ गईं। भक्तिसंध्या के बाद महाआरती की गई और सभी को महाप्रसाद का विरण किया गया। कस्बे का यह कार्यक्रम जो महिलाओ का था ऐतिहासिक रहा।