आस्था की डुबकी में युवक की बनी जल समाधि

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
सीधी: कल दिनांक 14 जनवरी मकर संक्रांति के अवसर पर जिले के अनेकों पवित्र नदी घाटों में लाखों श्रद्धालुओं ने उमंग एवं उत्साह के साथ जहां आस्था की डुबकी लगाई वहीं लापरवाही के कारण एक युवक कि गहरे पानी में डूबने से जल समाधि बन गई |
बहरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी के मरसरहा घाट से लगभग 2 किलोमीटर पूरब दिशा में स्थित बलियार गांव के समीप सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत खोहा निवासी 18 वर्षीय युवक मुनेश सिंह चौहान पिता सवाई लाल सिंह चौहान अपने दोस्तों के साथ सोन नदी के मरसरहा घाट में नहाने के लिए आया हुआ था परंतु वह अपने साथियों के साथ घाट से लगभग 2 किलोमीटर पूरब दिशा में बलियार गांव के समीप नहाने के लिए चला गया जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।
मना करते रहे दोस्त परंतु फिर भी नहीं माना युवक
मिली जानकारी के अनुसार गहरे पानी में जानें से मृतक युवक को उसके साथी जाने से रोकते रहे परंतु वह नहीं माना और वहां पर नहाने के लिए कूद गया जहां वह अपने आप को संभाल नहीं पाया और उसके साथ ही उसे डूबता हुआ देख रहे थे परंतु उसे बचा नहीं पाए।
पुलिस एवं गोताखोरों की मदद से सव को बाहर निकाला गया |
जैसे ही युवक पानी में डूबा उसके साथियों ने दौड़कर पुलिस को सूचना दी जहां जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व गोताखोर दल को घटनास्थल पर बुलाया तथा नाव की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला गया वहीं घटनास्थल पर पुलिस पंचनामा तैयार करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आगे की कार्यवाही में बहरी पुलिस जुट गई है।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)