दिन दहाड़े दुकान में घुसकर दुकान मालिक को मारा पत्थर दुकान से गल्ले में रखे पैसे लेकर भागा बदमाश अजमेर के स्टेशन रोड़ की है घटना।

0 630

रिपोर्टर रेखा कुमावत
लोहागल अजमेर
9358318700

दिन दहाड़े दुकान में घुसकर दुकान मालिक को मारा पत्थर

दुकान से गल्ले में रखे पैसे लेकर भागा बदमाश

अजमेर के स्टेशन रोड़ की है घटना

अजमेर शहर में अपराधिक गतिविधियां ठहरने का नाम ही नहीं ले रही है। मुख्य बाजारों में बढ़ती घटनाओ से व्यापारियों में रोष व्याप्त होने के साथ ही व्यापारी भयभीत भी है। सूत्रों के अनुसार अजमेर शहर के स्टेशन रोड़ पर आज फिर एक बदमाश नें एक दुकान में आपराधिक घटना को अंजाम दिया है। नोवल्टी के नाम से चल रही दुकान में आज दिनदहाड़े नोवल्टी दुकान में घुसकर अज्ञात बदमाश नें दुकान मालिक से रूपये देने कि बात कही। उस समय बदमाश के हाथ में पत्थर देखकर दुकान मालिक विनोद कुमार द्वारा मना करने पर अज्ञात बदमाश नें विनोद कुमार को पत्थर मारकर घायल कर दिया और गल्ले में रखे रूपये लेकर रफुचककर हो गया। संबंधित पुलिस थाना में सूचना के बाद सी सी कैमरे खंगाले जाएंगे। बदमाशों पर उचित कारवाही नहीं होने पर अजमेर बंद करने कि चेतावनी कि भी चर्चाए चल रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment