Breaking News

सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम हुआ आयोजित

0 627

जहानाबाद, जिला परिवहन सभागार में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र जहानाबाद के द्वारा किया गया, इस कार्यक्रम के उदघाटन कर्ता एम, भी, आई, ब्रजेश कुमार, ई, एस, आई, मृत्युंजय कुमार ने द्वीप प्रज्वलित कर किया, वही जिला परिवहन विभाग के प्रशिक्षण कर्ता स्मिता कुमारी ने बताया कि हमारे भारत देश में अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती है ईससे बचने हेतु हमें यातायात नियमों का पालन करते हुए स्पीड को कम करना होगा, वही दुर्घटना हो जाने पर दुर्घटना घटित वयक्ति के साथ एक घंटा गोल्डन आवर माना जाता है जहाँ कोई व्यक्ति उसे समय रहते अस्पताल पहुचा दे तो उसकी जान बचाई जा सकती है और उस मददगार वयक्ति को गुड सीमीटेरीयन योजना के तहत दस हजार की राशि पुरस्कार स्वरुप दी जाती है,वही कार्यक्रम में स्कौट गाईड के हरिशंकर कुमार, विक्रम कुमार, पुजा कुमारी समेत कई लोग प्रशिक्षण में शामिल थे

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment