पुल निर्माड कार्य के आड़ मे हो रहा अबैध उत्खनन

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
सीधी: सिहावल बमुरी से नगझर के बीच सोन नदी में पिछले 10 वर्षों से निर्माड़ाधीन पुल की आड़ मे हो रहा अवैध उत्खनन |
ठेकेदार के साइड इंचार्ज के द्वारा निर्माणाधीन पुल के समीप जगबंधन कोल की जमीन से सटे भू-भाग को आदिवासी के पट्टे की जमीन बाता कर सोन नदी से 10 मीटर सटे भू-भाग में मध्य प्रदेश शासन की जमीन से अवैध मिटटी मुरम एवं पत्थर का उत्खनन कार्य करके सैकड़ो डंपर पुल निर्माण कार्य में लगाया जा रहा है।
पिछले वर्ष इसी तरह अवैध रेत का उत्खनन कार्य कर उसे पुल निर्माण के कार्य में लगाया जाता था एवं बिक्री भी कर दिया जाता था यह सिलसिला अभी भी जारी है | क्योंकि प्रशासनिक अधिकारी वर्तमान समय में विकसित भारत संकल्प यात्रा में व्यस्त हैं, और मौके का फायदा उठाकर इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है | साइड इंचार्ज के द्वारा दावा किया जाता है कि मैं पट्टे की जमीन से मिट्टी मुरम निकाल रहा हूं लेकिन यहां सवाल यह खड़ा हो रहा है कि, किसानों के हित में चलाई जा रही अनेकों योजनाएं जैसे – मेड बंधान, स्टॉप डैम, चेक डैम, समतलीकरण इत्यादि योजनाएं किसान ग्राम पंचायत स्तर से लाभ प्राप्त कर सकते हैं और रोजगार गारंटी योजना के तहत अन्य किसानों को 100 दिन की रोजगार की जो गारंटी है उन्हें रोजगार भी सुलभ हो सकते हैं |
निश्चित रूप से आगे चलकर यहां पंचायत स्तर से एक और घोटाला होगा जिसमें इस जगह को मेड बंधान, चेक डैम के रूप में दर्शा दिया जाएगा | भविष्य में परिस्थिति चाहे जो निर्मित हो लेकिन यहां प्रशासनिक अधिकारी को जांच लाजमी है |
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)