नाबालिक के साथ गलत काम करने वाले आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व जुर्माने से दण्डित किया

न्यायालय विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट जबलपुर के द्वारा आरोपी विष्णु चौधरी को थाना बरेला के अपराध क्रं. 478/2021 व न्यायालय के विशेष प्रकरण क्रमांक(एस.सी.) 162/2021 अंतर्गत धारा 5(एम) सहपठित धारा-6 लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 में 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 2000 रू अर्थदण्ड से दंडित किया तथा उत्तरजीवी को 50,000 रुपए (पचास हजार रू) प्रतिकर राशि प्रदान करने का आदेश पारित किया ।
घटना संक्षेप में इस प्रकार है कि, उत्तरजीवी की मॉ ने दिनांक 23.08.2021 को थाना बरेला, जबलपुर में उपस्थित होकर इस आशय की रिपोर्ट लेख करायी कि, दिनांक 23.08.2021 के सुबह करीब 10-11 बजे वह पति के साथ नंद के यहां राखी बंधवाने गयी थी, घर पर उसकी बेटी उत्तरजीवी अकेली थी । उनके घर में ऊपर वाले रूम में रहने वाले विष्णु चौधरी को बताकर गयी थी कि, घर पर उत्तरजीवी अकेली है देखे रहना, कहीं न जाये। शाम को 5-6 बजे वह पति के साथ पोल्ट्री फार्म आयी तो उत्तरजीवी घर पर उदास बैठी थी और कहा मम्मी देर से क्यों आयी, मैं कब से इंतजार कर रही हूं, उसने पूछा क्या हुआ, तो रोने लगी। उत्तरजीवी ने उसे बताया कि, आपके जाने के कुछ देर बाद आरोपी विष्णु चौधरी दादा उसके पास कमरे में आये और घर का दरवाजा बंद कर दिया, फिर उसके पास आकर बैठे और उसके साथ गलत काम किया और बोले कि, किसी को नहीं बताना, नहीं तो जान से मार दूंगा। उक्त के आधार पर आरक्षी केन्द्र, बरेला, जिला जबलपुर द्वारा आरोपी विष्णु चौधरी के विरुद्ध अपराध कमांक 478/2021 के अंतर्गत भा0द0वि0, 1860 की धारा 376 (एबी), 506 तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 5(एम) सहपठित के तहत प्रकरण लेख कर विवेचना में लिया गया जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक रितु उपाध्याय द्वारा की गई। विवेचना उपरांत अभियोग पत्र विचारार्थ न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्रीमती स्मृतिलता बरकडे द्वारा उक्त मामले में सशक्त पैरवी की गई।
श्रीमती स्मृतिलता बरकडे अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी के तर्को से सहमत होते हुये न्यायालय विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट जबलपुर के द्वारा आरोपी विष्णु चौधरी को थाना बरेला के अपराध क्रं. 478/2021 व न्यायालय के विशेष प्रकरण क्रमांक(एस.सी.) 162/2021 अंतर्गत धारा 5(एम) सहपठित धारा-6 लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 में 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 2000 रू अर्थदण्ड से दंडित किया।
भगवत उईके
मीडिया सेल प्रभारी/
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी
जिला-जबलपुर