विकसित भारत संकल्प यात्रा विधानसभा क्षेत्र सिहावल की ग्राम पंचायत पमरिया एवं सजवानी कला में पहुंची

0 627

हमारी सरकार भारत को समृद्ध एवं विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित- विश्वामित्र पाठक

मोदी सरकार गरीब, युवा, किसान एवं महिलाओं के उत्थान के लिए कटिबद्ध – अजय प्रताप सिंह सांसद राज्यसभा

विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य हर उस व्यक्ति तक पहुंचाना है जो किसी कारणवश सरकार की योजनाओं से वंचित रह गया है। मोदी जी के गारंटी की गाड़ी जहां-जहां जा रही है लोगों की उम्मीदें एवं आशाएं पूरी हो रही हैं। संकल्प यात्रा की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब शासकीय योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से लक्षित लाभार्थियों को मिले। उक्त आशय के विचार मुख्य अतिथि विधायक श्री विश्वामित्र पाठक ने पमरिया एवं सजवानी कला में आयोजित संवाद कार्यक्रम में व्यक्त किया।

विधायक ने कहा कि शिविर लगाने की जरूरत क्या है आप लोगों को जानने की जरूरत है, जिन योजनाओं में आपकी पात्रता है आवेदन करें ऑनलाइन कराएं यदि पात्र हैं तो लाभ जरूर मिलेगा। योजना में शामिल सभी योजनाओं विशेषकर आयुष्मान योजना, अन्न योजना, आजीविका मिशन की योजनाएं, पी. एम. आवास आदि जनहित की योजनाएं हैं जिनका लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा।

राज्यसभा सांसद श्री अजय प्रताप सिंह ने विधायक श्री पाठक की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सबके प्रति उनके मन में सेवा भाव है विकास की ललक है इसी कारण उन्हें आप सब के सहयोग से सफलता मिली। दुनिया में अविकसित, विकासशील एवं विकसित देशों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि भारत विकासशील देश है अब भारत शिक्षा, स्वस्थ सहित सभी आवश्यक सभी क्षेत्रों में विकास के लिए कार्य पर अग्रसर है।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शुरुआत हुई। जहां पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में विभाग प्रमुखों द्वारा विभाग में संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही शिविर स्थल पर ही पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। योजनाओं के लाभान्वित हितग्रहियों द्वारा अपने अनुभव तथा सफलता की कहानी उपस्थित जनसमुदाय को सुनाया। शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया । शिविर में आजीविका मिशन, स्व सहायता समूह के द्वारा स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री शैलेश पाण्डेय, श्रीकांत द्विवेदी सरपंच, श्रीमती अनिता देवी पटेल सरपंच, राजेश्वर पटेल, विनोद धर द्विवेदी, गजराज सिंह, सिद्धार्थ गौतम, संजय पाठक, शांतिनिकेतन पाण्डेय, हबीबुल्ला, शशिकांत धर द्विवेदी, नकछेदी जायसवाल, हिंछलाल जायसवाल, अर्जुन उपाध्याय, शिव बहादुर सिंह, संतोष पांडे, नकछेदी गौतम,सुनील पटेल, जितेंद्र पटेल सरपंच, रामचंद्र साहू सरपंच प्रतिनिधि, रावेंद्र सिंह बैस टी आई,तहसीलदार सहित जनप्रतिनिधिगण विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment