पंचायत निर्वाचन में मतदान के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों में श्रमिकों को अवकाश के निर्देश

0 739

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था. निर्वा.) ने जानकारी देकर बताया है कि मध्यप्रदेश राज्य म. प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2023 के लिये जारी किये गये निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार संबंधित क्षेत्र में मतदान दिनांक 05.01.2024 को संबंधित पंचायत क्षेत्र में स्थित उद्योग, कारखाने, व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानों में कार्य करने वाले मतदाताओं को मतदान के समुचित अवसर प्रदान करने के अवसर प्रदान किया जावे।

उन्होंने बताया है कि जिले में जनपद पंचायत सीधी अन्तर्गत ग्राम पंचायत विजयपुर के मतदान केन्द्र 183-प्रा.शा.भ. विजयपुर एवं 184 प्रा.शा.भ. जोरौधा में सरपंच तथा कोचिटा 213 मा.शा.भ. डाड़ी में पंच पद के लिए मतदान होगा। इसी प्रकार रामपुर नैकिन अन्तर्गत ग्राम पंचायत बडेसर के मतदान केन्द्र 303 शा.शि.गा.शाला पुराना भवन मझटोला बडेसर में पंच तथा कुसमी अन्तर्गत ग्राम पंचायत वस्तुआ के मतदान केन्द्र 19 मा.शा.भ. वस्तुआ, 20 मा.शा.भ. मेढ़की एवं 21 प्रा.शा.भ. रामगढ़ में सरपंच पद के लिए मतदान होगा।

उन्होंने श्रम पदाधिकारी सीधी को आयोग के निर्देशानुसार उक्त संबंध में समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment