मनाया गया भरतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 99वां स्थापना दिवस समारोह।

0 793


मजदूर- किसानों की मौजूदा चुनौतियों से पार्टी ने लिए संघर्ष का संकल्प।
दो दर्जन वरिष्ठ साथियों को किया गया सम्मानित।
पटना, 26 दिसम्बर: सीपीआई का 99वाँ स्थापना दिवस समारोह समारोह पूर्वक जिला पार्टी कार्यालय काजीपुर में समारोह पूर्वक मनाया गया। पार्टी कार्यालय को इसकी तैयारी के लिए प्रकाश बल्ब और लाल झण्डे से सजाया गया था। सर्वप्रथम पार्टी के पटना जिला सचिव कॉ विश्वजित कुमार ने झन्डोतोलंन किया।उसके बाद शहीद बेदी पर माल्यार्पण करते हुए पार्टी के प्रथम विधायक कॉ. चन्द्र शेखर सिंह एवं सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिसके बाद ‘कम्युनिस्ट पार्टी का इतिहास और आज की चुनौतियाँ विषय पर विमर्श का आयोजन किया गया। जिसमे बोलते हुए किसान नेता कॉ रविन्द्र नाथ राय ने आज देश को कैसे निजी बाजार की ओर धकेले जा रहा है,और आम लोग के दिमाग पर डीजीटाइलेशन के द्वारा कब्जा किया जा रहा है,इसपर चर्चा की। पूर्व कुलपति प्रो. कार्यनंन्द पासवान ने पार्टी के स्थापना के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान सरकार द्वारा साजिश के तहत शिक्षा पर महले की बात कही। महिला समाज की नेत्रि कॉ शरद ने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलायें सुरक्षित नहीं है जिसे मणिपुर और महिला कुश्ती संघ के घटना से स्पष्ट समझा जा सकता है। प्रगतीशील लेखक संघ के उप महासचिव अनीश अंकुर ने कहा कि अंग्रेजो का चाटुकारिता करने वाला आज अपने को देश भक्त कहता है और कम्युनिस्टो के देश के अजादी के आँदोलन को कलन्कित करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है।पार्टी के राज्य सचिव मण्डल सदस्य कॉ जब्बार आलम ने कहा कि पार्टी के स्थापना की बुनियाद 1920 में ही रखा जा चुका था जब मजदूर संगठन ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) की स्थापना हुई थी।आज भी शोषण दमन के खिलाफ संघर्ष कम्युनिस्ट ही कर रहे हैं। विमर्श में राज्य सचिवमण्डल सदस्य कॉम रामलाला सिंह, पूर्व विधान पार्षद प्रो. वशी अहमद ने भी संबोधित किया व पूर्व नगर पार्षद सह जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप मेहता, राजद महासचिव उमेश पण्डित ने भी स्थापना दिवस के अवसर पर अपनी शुभ कामना व्यक्त किया। अन्त में पार्टी के वरिष्ठ और संघर्षशील नेता- कार्यकर्ताओं को लाल अँग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यकर्म की अध्यक्षता जिला सचिवमण्डल सदस्य पूर्व नगर पार्षद कॉ मोहन प्रसाद एवं संचालन मीडिया प्रभारी कॉम जितेन्द्र कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला कार्यकारिणी सदस्य देवरत्न प्रसाद ने किया। कॉम रविन्द्र शर्मा, मो कैसर, श्रीकान्त पासवान , मो गुलाम सरवर आजाद, दीनानाथ यादव, कारू प्रसाद, डी पी यादव, जय प्रकाश मालाकार , मो शकूर, शान्ति देवी, मीना देवी, कृष्णा देवी को दीघा अंचल के सह सचिव सुरेन्द्र कुमार मुन्ना, बांकी पुर अंचल के सह सचिव मंगल पासवान,कुम्हरार अंचल सचिव हरेन्द कुमार,पटना साहिब सह सचिव शम्भु शरण प्रसाद, विशेष शाखा के सचिव जय प्रकाश, छात्र शाखा के बीटू भारद्वाज ने लाल अँगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ व बीच में इप्टा के क्रांतिकारी गीतों ने साथियों के जोश को बढ़ाया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment