सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता पुत्र घायल प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रैफर

चंद्रशेखर शर्मा
थांवला नागौर
9785556414
थांवला के नजदीकी ग्राम रातरना के पास विकट मोड़ पर अज्ञात परिस्थिति में एक बाईक अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार पिता पुत्र घायल हो गए। बाईक सवार जगदीश नेहरा और उसके पिता धुकल राम नेहरा कुमावत निवासी डेयरी बेरा सनेडिया को राहगीरों की मदद से थांवला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर एम्बुलेंस भी मोके पर पहुंची। घायलों का राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थांवला में प्राथमिक उपचार कर अजमेर रेफर किया गया। इधर अज्ञात वाहन टक्कर के बाद मौक़े से फरार हो गया।सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में भीड़ लग गईं।