विधानसभा क्षेत्र सिहावल में 10 उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला

0 625

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

विधानसभा क्षेत्र 78-सिहावल में 10 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों को चुनाव प्रतीक आवंटित कर दिए गए हैं। इस संबंध में रिटर्निंग आफीसर एसपी मिश्रा ने बताया कि कमलेश्वर इंद्रजीत कुमार इण्डियन नेशनल कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ, विश्वामित्र पाठक भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल, संकलान कोल (रानी वर्मा) बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी, गिरिजा प्रसाद केवट राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी चुनाव प्रतीक आदमी व पाल युक्त नौका, ‘‘मूलनिवासी‘‘ बीरबहादुर छठिलाल सिंह टेकाम पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) चुनाव प्रतीक स्कूल का बस्ता, भागीरथ सिंह बड़कड़े आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) चुनाव प्रतीक केतली, भारत भाई पटेल भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव प्रतीक बाॅसुरी, राजकुमार कुशवाहा जन अधिकार पार्टी चुनाव प्रतीक बैटरी टार्च तथा निर्दलीय अभ्यर्थी भगवान दास (बी.डी. साहू) चुनाव प्रतीक बिजली का खंभा एवं मारकण्डे प्रसाद रावत चुनाव प्रतीक ट्रक चुनाव मैदान में हैं। मतदान 17 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।

विनोद कुमार पाण्डेय (लल्लु) जनसेवा ड्रायवर पार्टी तथा निर्दलीय अमरजीत कुशवाहा एवं हनीम वक्श उर्फ हनीफ वक्श ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ले ली।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment