राजस्थान रोडवेज खराब होने पर लगा यातायात जाम और जनता हुई परेशान

0 461

चंद्रशेखर शर्मा
थांवला
9785556414

थांवला कस्बे मे नागौर डीपो की बस खराब होने पर यातायात जाम लग रहा हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 9 बजे राजस्थान रोडवेज कि ये बस नागौर से अजमेर जाते समय थांवला बस स्टेण्ड के मुख्य चौराहे पर बंद हो गई। बस के चालक और परिचालक कि अथक कोशिश के बाद बस स्टार्ट नहीं हुई तो बस को धक्का मारकर पीछे ख़डी करवाई गई।

विभाग को सूचना देने के बाद लगातार 6 घंटे तक रोडवेज बस थांवला के मुख्य मार्ग बस स्टेण्ड पर चौराहे पर ख़डी रही। जिससे बार बार यातायात जाम लगता रहा। जाम मे काई वाहन फसे तो वाहन चालको सहित पैदल राहगीर और ग्रामीणों को भी यातायात जाम की मार झेलनी पड़ी।अब देखना ये होगा कि संबंधित विभाग इस रोडवेज बस को यहाँ से हटवाकर आमजन को राहत पहुंचता हैं.

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment