अधरजिया महापरिषद की कार्यकारिणी का हुआ गठन पूर्व कमिश्नर एसपीएस तिवारी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

रीवा- अधरजिया महापरिषद सिंह तिवारी परिवार के द्वारा रुद्राक्ष मैरिज गार्डन पड़रा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में अधरजिया महापरिषद की कार्यकारिणी का गठन करके पदाधिकारियों की घोषणा की गई!
मीडिया प्रभारी पंडित ऋषिराज सिंह तिवारी रिशु भैया के द्वारा बताया गया है कि एस पी एस तिवारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संदीप सिंह तिवारी राष्ट्रीय संयोजक, राकेश सिंह तिवारी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, जिला न्यायालय के अधिवक्ता अभिषेक सिंह तिवारी संयुक्त महासचिव, अनिल सिंह तिवारी सचिव, प्रवीण सिंह तिवारी को कोषाध्यक्ष के रूप नियुक्त किया गया है
साथ ही इस महत्वपूर्ण बैठक में समाज की वर्तमान सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर रणनीति बनाई गई है!
आपको बतादें की अधरजिया समाज रीवा, सतना, सीधी, मऊगंज, मैहर, कटनी, इन 6 जिलों में सैकड़ों गांव में निवास रत हैं!

अगर इनके जनसंख्या की बात की जाऐ तो इनकी संख्या लाखों में हैं!
आपको बता दे की अधरजिया महापरिषद सिंह तिवारी परिवार के कई सदस्य राजनीतिक सिखर पर रहें हैं और एक समय मे समूचे बिंध्य मे इस परिवार का राजनीतिक रूप से काफी दबदबा था।
मनिकवार के रहने वाले स्वर्गीय राजभानु सिंह तिवारी
रीवा के प्रथम सांसद, एवं MP PSC के चेयर मैंन के पद पर रहे हैं। साथ ही बिंध्य मे कांग्रेस पार्टी के संस्थापक सदस्य भी रहे हैं।
स्वर्गीय बृजराज सिंह तिवारी गुढ विधान सभा से 2 बार विधायक के रूप में चुने गए हैं।
केमार के रहने वाले स्वर्गीय सत्रुहन सिंह तिवारी दो बार विधायक और एक बार मध्य प्रदेश शासन मे वन मंत्री के पद पर रहे हैं। ये काफी प्रभाव शील राजनीतिक सदस्य थे इनका पूरे प्रदेश मे जलजला हुआ करता था।
स्वर्गीय राघुवेंद्र सिंह तिवारी ये देवतालाब विधान सभा से एक बार विधायक हुए और रीवा सहकारी समिति के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं।
इस तरह से इस सिंह तिवारी परिवार से लगभग 15 लोग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी रहे हैं जिनके द्वारा देश की आजादी मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में सैकड़ों की संख्या में अधरजिया महापरिषद सिंह तिवारी परिवार के सदस्य उपस्थित रहें!
ऋषिराज सिंह तिवारी
ब्यूरो चीफ