Breaking News

दहेज की मांग करने एवं शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करने वाले आरोपीगण को एक वर्ष छः माह का सश्रम कारावास एवं अर्थदण्ड।

0 354

 

ग्वालियर:- न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रीमान धीरज कुमार ने आरोपीगण ओमप्रकाश बाथम, सामलिया बाथम, गीता बाथम को धारा 498ए भादवि में एक-एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं 700-700/-रूपये अर्थदण्ड तथा प्रत्येक आरोपीगण को धारा 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के तहत छः-छः माह का सश्रम कारावास एवं 500-500/-रूपये का अर्थदंण्ड।
अभियोजन की ओर से पैरवी करने वाली सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्रीमती गायत्री गुर्जर ने प्रकरण की घटना के बारे में बताया कि फरियादिया श्रीमती नीलम का विवाह हिन्दू रीति रिवाज से अभियुक्त ओमप्रकाश से हुआ। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिये जाने के उपरान्त अभियुक्त पति ओमप्रकाश व ससुर सामलिया एवं सास गीता उक्त दान दहेज से संतुष्ट नहीं हुये और मोटरसाईकिल पल्सर व एक लाख रूपये लाने की फरियादी नीलम से कहते रहे तत्पश्चात फरियादिया ने अपने मम्मी पापा को बताया तो उसके पापा ने उसके ससुराल वालों से कहा तो उसके ससुराल वाले नहीं माने और उसे पहनने के कपड़ों में भगा दिया, तत्पश्चात दिनांक 23.02.2013 को सुबह 08 बजे फरियादी के घर गोसपुरा नंबर 01 पर उसका पति ओमप्रकाश, सास गीता एवं ससुर सामलिया आये और बोले कि वह मोटरसाईकिल व एक लाख रूपये दे तब उसे ले जायेंगे, उसके मम्मी पापा बोले वह निभा ले परन्तु वह लोग नहीं माने तथा फरियादी का हाथ मरोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी तो फरियादी गिर गयी, उसे उसकी मम्मी पापा एवं पड़ौसियों ने बचाया था। फरियादी को उसके पति एवं सास-ससुर द्वारा दहेज लाने के लिये शारीरिक व मानसिक प्रताड़ित किया गया उक्त संबंध में फरियादिया ने रिपोर्ट की जिस पर से आरक्षी केन्द्र महिला थाना पड़ाव ने अपराध कमांक 26/2013 अंतर्गत धारा 498-ए 506 भाग 2 एवं 34 भा. दं.सं. के प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखवद्ध कर प्रकरण अनुसंधान में लिया गया। अनुसंधान के दौरान घटनास्थल का नक्शामौका बनाया गया, साक्षियों के कथन अंकित किए गए एवं प्रकरण में आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया व सम्पूर्ण अनुसंधान के पश्चात् आरोपीगण द्वारा अपराध किया जाना प्रमाणित पाते हुए अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय ने अभियोजन के तर्को से सहमत होकर आरोपीगण को सजा सुनाई।

गायत्री गुर्जर
एडीपीओ
जिला ग्वालियर म0प्र0

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment