शिक्षक भर्ती वर्ग 3 की नियुक्ति में धांधली जिले से प्रतिभागी पहुंचे भोपाल:धीरज

0 608


शिक्षक भर्ती वर्ग 3 की नियुक्तियां हो रही हैं।शिक्षक भर्ती वर्ग 3 की नियुक्ति में धीरज कुमार पटेल गांव कोदौरा तहसील सिहावल ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है कि मेरा एवं अन्य चयनित,वर्ग 3 की दूसरे चरण में स्कूल चयन हो गया था लेकिन सरकार के रवैये के कारण नियुक्ति पत्र नहीं मिल पाया है।लगभग 10 प्रतिशत ओबीसी शिक्षकों को नियुक्ति दी गई है जबकि लोकशिक्षण संचनालय भोपाल के अनुसार ओबीसी वर्ग को 14 प्रतिशत नियुक्ति का प्रावधान है। 13 प्रतिशत ओबीसी शिक्षकों की नियुक्ति को होल्ड कर दिया गया।जिससे ओबीसी के लगभग 882 चयनित प्रतिभागी प्रभावित हो रहें हैं।प्राथमिक शिक्षक की प्रथम चरण में जिला रोस्टर लागू हुआ था और सेकंड काउंसलिंग में भी पूरी प्रक्रिया जिला आरक्षण के हिसाब से हुई थी, परतं डीपीआई ने सामान्य प्रशासन विभाग का हवाला दे रही है जो की गलत है। किया गया होल्ड भी नियम के तहत नहीं है।बहुत सारे प्रतिभागी नियुक्ति पाने से वंचित हो रहे हैं और हतोत्साहित होने के कारण अब प्रदेश भर के प्रतिभागी भोपाल जाकर धरने में बैठे हैं।पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने भी प्रतिभागियों की समस्या को लेकर सरकार को घेरा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment