Breaking News

मध्यप्रदेश मे 30 जून को पटवारी भर्ती रिजल्ट हुआ जारी, जानें किसका हुआ चयन कौन है वेटिंग लिस्ट में

0 645

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा रिजल्ट 30 जून 2023 को जारी कर दिया गया है। कई आवेदक है जिनके रिजल्ट में Qualified लिखा है लेकिन वो असमंजस में है कि उनका चयन हुआ है या नहीं हुआ है। क्योकि Qualified तो लिखा है लेकिन मेरिट या वेटिंग लिस्ट साथ में नहीं दी है। इस पोस्ट में इसी कन्फ्यूजन को दूर किया गया है।

MP Patwari Result में Qualified का क्या मतलब है?
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा रूलबुक में दिया गया था कि जनरल केटेगरी के उम्मीदवार यदि कुल अंक के 50% अंक लाएंगे तो उन्हें क्वालीफाई माना जायेगा और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार यदि 40% अंक लाएंगे तो उन्हें क्वालीफाई माना जायेगा। इसका मलतब यदि जनरल केटेगरी के उम्मीदवार 100 अंक या 100 से अधिक अंक लाएंगे तो उनके रिजल्ट में क्वालीफाई लिखा हुआ होगा और यदि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार 80 अंक या 80 अंक से अधिक प्राप्त करते है तो उन्हें क्वालीफाई माना जायेगा। लेकिन, जी हाँ लेकिन इसका ये कतई मतलब नहीं है कि आप सिलेक्शन हो चूका है।

सलेक्शन का कैसे पता चलेगा?
एमपी पटवारी भर्ती में जिन आवेदकों का चयन होगा, उनके रिजल्ट में ही जिले का नाम और मेरिट नंबर भी दिया हुआ होगा साथ ही यदि आप वेटिंग में है तो जिले के सामने आपका वेटिंग नंबर भी दिया हुआ होगा।

हम उम्मीद करते है कि आपको अब यह कन्फ्यूजन नहीं रहेगा कि मेरा सिलेक्शन हुआ है या नहीं हुआ है?

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ जिला क्राइम ब्यूरो चीफ शाहिद खान

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment