मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना से ललन सिंह के चेहरे पर लौट आई मुस्कान

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
मध्यप्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना 2023 से जिले की गोपद बनास तहसील के ग्राम गाड़ा लोलर सिंह के निवासी किसान ललन सिंह के चेहरे पर मुस्कुराहट लौट आई। वे बताते हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना बनाई गई है। यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के जरिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को बैंक ब्याज कर्ज चुकाने की चिंता से मुक्ति दिला दी है।
मध्यप्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना से लाभान्वित ललन सिंह का कहना है कि उन्होंने कृषि कार्य के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक ग्रामीण बैंक पड़ैनिया से पूर्व में 65738 हजार रूपये का कर्जा लिया था। उनका परिवार खेती किसानी के कार्य से अपना जीवन यापन करता है। उन्होंने बताया कि खेती से समुचित आय न होने के कारण वे बैंक का कर्जा चुकता नहीं कर पा रहे थे। समय पर बैंक ब्याज से रकम बढ़ने के साथ उनकी चिंता भी बढ़ती गई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना से उन्हें 70065 रूपये के ब्याज कर्ज से मुक्ति मिली है। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के फैसले से वे बेहद खुश है। वे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देते हुये योजना की सराहना की।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ जिला क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान