गरीब के आशियाने का सपना रह गया अधूरा, नहीं चालू हुई आवास प्लस की स्कीम

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
गरीब आम आदमी के पक्के मकान में रहने का सपना अधूरा सा दिखाई देता नजर आ रहा है l मध्य प्रदेश समेत देश के 5 राज्यों में 2023 में विधानसभा चुनाव संपन्न होने जा रहे हैं 2023 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शासन द्वारा तुरंत दान महा कल्याण वाली महत्वाकांक्षी योजनाओं के आगेे अनेकों महत्वपूर्ण योजनाओं को ड्रॉप आउट कर दिया गया है |
मौजूदा केंद्र की नरेंद्र मोदी बीजेपी सरकार ने हर गरीब को 2024 तक आवास का सपना पूर्ण कराने का वादा किया था | किंतु, कर्नाटक जैसे राज्यों से उठी बदलाव की लहर से प्रदेश की बीजेपी शिवराज सरकार के कान खड़े हो गए हैं | प्रदेश की गरीब जनता को दिखाएं सपने पक्के मकान को अधूरा छोड़ इन दिनो विपक्ष से दो-दो हाथ करने को तैयार है | सरकारी खजाने को खोल स्कीमों की झड़ी लगाने के साथ-साथ राज्य सरकार ने साबित कर दिया है कि, तुम डाल डाल, तो हम पात पात प्रदेश में इन दिनों सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बार पलटवार जारी है |
बेरोजगारी और महंगाई के बोझ में दबी, कुचली प्रदेश की गरीब जनता को इस चौमासे फिर से झोपड़पट्टी में ही दिन रात बिताना पड़ेगा | क्योंकि प्रदेश सरकार ने इन दिनों अपने वादे को बगल में रख नई नई घोषणाओं की झड़ी लगा दी है महंगाई की चरम सीमा को पार यदि आवास योजना स्कीम चालू भी होती तो शायद ही किसी गरीब के आवास का सपना पूर्ण हुआ होता | अन्यथा एक देसी कहावत है कि,अरहर की टटिया और बनारस का ताला आवास में लटकता जरूर नजर आता क्योंकि देश में महंगाई ही नहीं महा महंगाई है |
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ जिला क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान