भाकपा के ‘भाजपा हटाओ देश बचाओ’ जन सत्याग्रह में आज सैंकड़ों सत्याग्रहियों ने लिया हिस्सा। ज़िलाधिकरी के समक्ष हुआ जोरदार प्रदर्शन!

0 469

पटना:- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर ‘भाजपा हटाओ देश बचाओ’ जन जागरण अभियान के तहत दो दिवसीय 8-9 जून के जन सत्याग्रह में आज दिनांक 8 जून 2023 भाकपा पटना जिला ने पहले दिन का सत्याग्रह अभियान की शुरुआत पार्टी कार्यालय काजीपुर से हुआ सैकड़ो के संख्या में सत्याग्रही काजीपुर से भाजपा हटाओ देश बचाओ,भाजपा हटाओ संविधान बचाओ ,जब जब भाजपा आई है देश मे महगाई और नफरत लाई है,मोदी अडानी भाई-भाई देश को लुटे पाई-पाई,महंगाई और बेरोजगारी पर रोक लगाओ,प्रीपेड मीटर लगाना बंद करो,बिहार में भी तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त देना होगा,झुगी झोपड़ी को विकास के नाम पर उजाड़ना बंद करो,फुटपाथी दुकानों को उजाड़ना बंद करो,400 के गैस 1200 में क्यों जबाब दो आदि गगनभेदी नारे लगाते हुए मार्च काजीपुर, मछुआटोली ,लंगरटोली ,दरियापुर बाकरगंज, गांधी मैदान ,छज्जुबाग होते ज़िलाधिकारी कार्यालय पहुँचे ।यहाँ पहुँच कर सत्याग्रही गेट बंद देख कर आक्रोशित हो गए प्रशासन से झड़प हुआ। लगभग एक घंटे मुख्य द्वार घेरे रहे। वही पर एक सभा का आयोजन किया गया सभा की अध्यक्षता पटना जिला सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड मोहन प्रसाद और भोला शर्मा ने किया। सभा को संबोधित करते हुए राज्य सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड रामलला सिंह ने कहां कि आज भाजपा की सरकार लगातार जनविरोधी फैसले ले रही है। देश के अंदर नफरत, धार्मिक उन्माद पैदा करके मूल सवालो रोजी -रोटी कपड़ा, मकान ,शिक्षा, स्वास्थ्यआदि सवालों से बच रही है। 9 वर्ष हो गए भाजपा सरकार को पर झूठे प्रचार प्रसार जुमला के अलावा कोई विकास का काम नही हुआ है। उसके खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी इस जन सत्याग्रह के माध्यम से जन मुद्दों को लेकर सरकार के नीतियों को उजागर करने के लिए देशभर में यह अभियान चला रही है।सभा को संबोधित करते हुए मोकामा अंचल के सचिव राजू कुमार ने कहा कि आगामी चुनाव में सभी लोगों को एकजुट होकर इस जन विरोधी सरकार को हटाना होगा।ज़िला सचिव विश्वजीत कुमार ने कहा कि ये सरकार भारतीय सविधान ,लोकतांत्रिक अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ, खेती किसान सभी क्षेत्रों को बर्बाद करने पर तुली है देश के लिए मेडल लाने वाली महिला पहलवानों के साथ शोषण करने वाले भाजपा सांसद बृजभूषण को गिरफ्तार करने के बजाय सरकार उसको बचा रही है देश बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति से गुजर रहा है समय रहते हम सब को एकजुट होते हुए जन आंदोलनों को तेज करना होगा।वही ज़िला सचिवमंडल सदस्य अर्जुन राम ने कहा कि सरकार बिना वैकल्पिक व्यवस्था के शहर के झोपडपट्टी को स्मार्ट सिटी के नाम पर उजाड़ रही है। उसी तरह फुटपाथीं दुकानदारों को भी अतिक्रमण के नाम पर लगातार उजड़ा जा रहा है उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है यह अन्याय है। बिना वैकल्पिक व्यवस्था के झोपड़ियों और फुटपाथीं दुकानदारों को उजारना सरकार बंद करें। सभा के दौरान ही पटना जिलाधिकारी से 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्य सचिवमंडल सदस्य रामलला सिंह, ज़िला सचिव विश्वजीत कुमार,अर्जुन राम,मोहन प्रसाद,राजू प्रसाद एवं कृष्णा देवी ने मिलकर अपनी माँगो को रखा।इस कार्यक्रम में पटना के विभिन्न अंचल और जिला मातहती शाखा शामिल रहे मोकामा,फतुहा, बख्तियारपुर, खुसरूपुर, पंडारक, बाढ़, दनियावां ,पटनासिटी, बांकीपुर,कुम्हरार, छात्र शाखा,विशेष शाखा,कर्मचारी संघ,बैंकसंघ, अधिवक्ता संघ आदि ज़िला मातहती शाखा शामिल रहे। आज के कार्यक्रम में देवरत्न प्रसाद,एटक नेता गजनफर नबाब, अजय कुमार, सचिवमंडल सदस्य प्रमोद नंदन, पुष्पेंद्र कुमार,मनोज कुमार,तौशिक आलम आदित्य राकेश, अमीर शाहिद, बिट्टू भारद्वाज, पवन कुमार,अभय कुमार शर्मा,जितेंद्र कुमार,उदयन जी,सुशील उमराज, कैसर आलम,मंगल पासवान,आशीष कुमार,राजकुमार महतो,जयप्रकाश जी,गुलाम सरवर,आषुतोष सिंह,संभुसरन, दामोदर महतो,सचितानन्द ,रामलाल तिवारी,सब्बीर,बिपिन सिंह,विनोद पासवान,सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।जन जागरण अभियान के तहत कल दूसरे दिन भी भाकपा पटना ज़िला का जन सत्याग्रह 9 जून 2023 को जनशक्ति भवन अदालत गंज से 10 बजे से निकलेगा।

विश्वजीत कुमार
ज़िला सचिव
भाकपा पटना

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment