Breaking News

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की कार्यकारिणी घोषित

0 1,631

सीधी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित कुलदीप भरद्वाज एवं प्रदेश अध्यक्ष पण्डित राजेश दुबे, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आशा शुक्ला के मार्ग दर्शन एवं निर्देशन पर बैठक रविवार को गायत्री मन्दिर में हुई। इस दौरान महासभा कि जिला कार्यकारिणी घोषित की गई।
रविवार को हुई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय मिश्रा ने की। संचालन संरक्षक हिंछलाल त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि सतीश पाण्डेय प्रदेश संयोजक, मार्गदर्शक चंद्रिका प्रसाद तिवारी बिसिष्ट विद्वान तुलसी प्रसाद पांडेय, देवेन्द्र मिश्रा एडवोकेट एवं चंद्रमौल प्रसाद पांडेय उपस्थित रहे। बैठक में तीन जुलाई 2023 को विधान सभा घेराव, ब्राम्हणों के उत्थान में सहयोग करने के साथ ही संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसके अनुसार कार्यकारी अध्यक्ष संजीव धर दुबे, उपाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, जिला महामंत्री अजय पाण्डेय उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा उपाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, सचिव शरद गौतम , सचिव सूरज शुक्ला, सह सचिव अमित पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, प्रवक्ता रवी पाण्डेय मीडिया प्रभारी विमलेश द्विवेदी को घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त नौ जिला संगठन मंत्री, चार जिला प्रचार मंत्री, 14 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गये।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment