कर्नाटक की ऐतिहासिक जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को : कमलेश्वर पटेल

0 1,207

कर्नाटक की ऐतिहासिक जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को : कमलेश्वर पटेल

कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संभव हो सकी है साथ ही जनता जनार्दन की जागरूकता एवं कांग्रेस जनों की संयुक्त मेहनत के कारण संभव हुआ है। इस जीत के लिए सभी को बधाई।
विधायक एवं पूर्व मंत्री  कमलेश्वर पटेल ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद से देश में जनजागृति क्रांति का संचार हुआ है।
दक्षिण का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले कर्नाटक राज्य में कांग्रेस ने भाजपा को मात देकर सत्ता में वापसी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सुंदर समन्वय से संभव हुआ है।
उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं और कांग्रेस पार्टी के नेताओं को जाता है। जिन्होंने बूथ स्तर, विधानसभा और जिला स्तर पर इतनी मेहनत की। जनता ने झूठ का पर्दाफाश किया है।
मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलेगा
विधायक पटेल ने आगे कहा कि आगामी मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में जनता जनार्दन के सहयोग से प्रचंड बहुमत हासिल करेगी।
विधायक विधायक पटेल ने बताया की गरीब किसानों का कर्जा माफ करने,महिला सम्मान योजना, पांच सौ रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर,ओपीएस, सौ रुपए सौ यूनिट बिजली,संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण एवं समाज के सभी वर्गों के हितों के कल्याण की नीतियां को लागू कर फिर से सबका साथ सबका विकास कांग्रेस पार्टी करेगी।
विधायक पटेल ने बताया कि अभी हाल ही के हिमाचल प्रदेश एवं कर्नाटक प्रदेश में कांग्रेस की प्रचंड जीत से यह साफ हो चुका है कि देश की जनता भाजपा के गुंडाराज, जनविरोधी नीतियों एवं उसके कुप्रशासन को समझ चुकी है। जनता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है और भाजपा का सफाया होकर रहेगा।
जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी 9926349672

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment