चिलचिलाती धूप में प्यासा मरता किसान, गेहूं खरीदी केंद्र में पानी का नहीं है माकूल इंतजाम

0 1,402

चिलचिलाती धूप में प्यासा मरता किसान, गेहूं खरीदी केंद्र में पानी का नहीं है माकूल इंतजाम

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

सिहावल: रबी फसल 2023 के उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं मे से एक, पेयजल एवं छाया की कोई भी व्यवस्था नजर नहीं दिखाई देती है | बेचारा किसान चिलचिलाती धूप में प्यासा मरता हुआ पानी एवं छांव की तलाश करता नजर आता है | हैरानी की बात तो यह है कि, शासन प्रशासन द्वारा सभी उपार्जन केंद्रों में जारी गाइडलाइन के अनुसार किसानों की सुविधा हेतु माकूल इंतजामों का वाकायदे इंतजामात का इस्तहार लगाया जाता है, बावजूद इसके कि चिलचिलाती धूप से बचने हेतु किसान छावं की तलाश करता नजर आता है | नतीजा यह है कि व्यवस्था के नाम पर शासन के कर्मचारियों द्वारा लीपापोती ही नजर आती है

सीधी जिले के 29 उपार्जन केंद्रों में से शायद ही है ऐसे कुछ ही उपार्जन केंद्र होंगे जहां जारी गाइडलाइन के हिसाब से माकूल इंतजामत देखने को मिले

सुविधा मुहैया कराने के नाम पर झूठे और खोखले वायदे करते हुए जनप्रतिनिधि भी देखे जा सकते हैं, जी हां मैं बताता चलूं आपको की उपार्जन केंद्र बघोर मे पंचायत स्तर से लेकर जनपद स्तर एवं विधानसभा स्तर तक के जनप्रतिनिधियों द्वारा झूठी ही घोषणाएं की गई जिसका नतीजा यह हुआ कि आज दिनांक तक उपार्जन केंद्र बघोर, बमुरी, हिनौती, अमिरती अमिलिया मे पेयजल व्यवस्था तो दूर किसानो को खरीदी केंद्रों में लेबर तक मुहैया नहीं कराए जाते हैं किसान स्वयं ही अपने अनाज को वरदाने में भरता है जब सारी प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है तो खरीदी केंद्रो में नियुक्त अधिकारियों के दलालों द्वारा सही ठहरा दिया जाता है। नतीजा यह है कि ओलावृष्टि के कारण फसल का कम उत्पादन एवं किसानों को खरीदी केंद्रों में होने वाली परेशानियों के कारण किसान खरीदी केंद्रों में जाना पसंद नहीं कर रहा है ।नतीजा यह कि मुसीबतों को देखते हुए किसान उपार्जन केंद्रों में अब भटकते ही नहीं, अधिकारियों द्वारा निगरानी की जाए तो बड़ी अनियमितताए सामने देखने को आ सकती हैं

प्राइड इंडिया न्यूज़ के लिए
सिहावल संवाददाता सूरज केवट की खास रिपोर्ट मोबाइल नं.9589188659

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment