यातायात जागरूकता अभियान के तहत सीधी पुलिस ने जिले भर में पढ़ाया यातायात के नियमों का पाठ साथ ही वसूली कर वसूले 6800 रू. समन शुल्क

0 1,085

यातायात जागरूकता अभियान के तहत सीधी पुलिस ने जिले भर में पढ़ाया यातायात के नियमों का पाठ साथ ही वसूली कर वसूले 6800 रू. समन शुल्क

सीधी पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे है यातायात जागरूकता अभियान के तहत आज सीधी पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस सहित सीधी जिले के विभिन्न थाने/ चौकियों के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम किए गए आयोजित।

डीएसपी मुख्यालय नारायण कुमरे के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी उनि डी.डी. सिंह द्वारा शहर के विभिन्न स्थान बस स्टैंण्ड, संम्राट चौक, थाने के सामने चेकिंग लगाकर वाहन चालको को यातायात नियमो कें बारे में जागरूक कर यातायात नियमों के पालन की सपथ दिलाई गई तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगो की चेकिग की जाकर 17 वाहन चालको पर कार्यवाही कर 6800 रूपये समन शुल्क वसूल किये गये है।
रामपुर नैकिन पुलिस ने भी महाविद्यालय में पढ़ाया यातायात का पाठ

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट श्री विवेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी टीम के द्वारा आज रामपुर नैकिन महाविद्यालय में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाकर उपस्थित प्राध्यापक एवं छात्रों को यातायात नियमो के बारे में जागरूक कर नियम पालन की सपथ दिलाई गई

जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी 9926349672

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment