सरहुल नागपुरी म्यूजिक वीडियो अनीशा म्यूजिक पर किया गया रिलीज

राँची : अनीशा म्यूजिक (Anisha Music) यूट्यूब चैनल पर न्यू सरहुल नागपुरी म्यूजिक वीडियो अखरा में सरहुल खेलें आले रिलीज किया गया।सरहुल मध्य-पूर्व भारत के आदिवासियों का एक प्रमुख पर्व है,जो झारखंड,छत्तीसगढ़,उड़ीसा, बंगाल और मध्य भारत के आदिवासी क्षेत्रों में मनाया जाता है।यह पर्व मुख्य रूप से मुंडा, भूमिज और हो आदिवासियों द्वारा मनाईं जाती है।यह उनके भव्य उत्सवों में से एक है।
सरहुल के अवसर पर राँची के पास पवित्र सरना वृक्ष के नीचे पूजा करते हुए लोग
यह उत्सव चैत्र महीने के तीसरे दिन चैत्र शुक्ल तृतीया पर मनाया जाता है।यह पर्व नये साल की शुरुआत का प्रतीक है।यह वार्षिक महोत्सव वसंत ऋतु के दौरान मनाया जाता है एवं पेड़ और प्रकृति के अन्य तत्वों की पूजा होती है,इस समय साल (शोरिया रोबस्टा) पेड़ों को अपनी शाखाओं पर नए फूल मिलते हैं। इस दिन झारखंड में राजकीय अवकाश रहता है।
ऐसे में निर्माता मनीष तिर्की ने दर्शकों के मनोरंजन के उद्देश्य से इस गीत का निर्माण किया हैं।जो सरहुल के अवसर को देखते हुए विशेष रूप से तैयार किया गया हैं।उम्मीद हैं यह गाना दर्शकों को पसंद आयेगा और सरहुल में लोग गीत संगीत के माध्यम से अपना भरपूर मनोरंजन भी करेंगे।
इस गीत में विनोद,अंकिता,किरण टोपा और रूपेश नायक ने अभिनय किया हैं।वहीं गायक इग्नेश कुमार,गीतकार विजय प्रभाकर,संगीतकार विक्की उरांव,रिकॉर्डिंग स्टूडियो पवन रॉय अनीशा म्यूजिक स्टूडियो,ग्रुप डांसर विनोद डांस और नागपुरी गर्ल,कोरियोग्राफर विनोद,कैमरामैन विराज मुंडा,वीडियो एडिटर बालकृष्ण उरांव,निर्माता निर्देशक मनीष तिर्की हैं।