रवैया तानाशाही, काटी गई पूरे गांव की बिजली, बोर्ड परीक्षाओं में पैदा की जा रही खलल, कुचवाही डी.सी.को घेरने की तैयारी

0 748

नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

सीधी➖ सरकार द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के बीच निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं! जिससे बोर्ड परीक्षार्थियों की किसी भी तरह से उनकी पढ़ाई प्रभावित ना हो! लेकिन इसके ठीक विपरीत कुचवाही जे.ई.के तानाशाही रवैये के चलते दादागिरी के साथ ग्राम पंचायत क्षेत्र मझरेटी कोठार की विद्युत सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी गई है! अगर उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया है तो उसकी वसूली का अभियान क्यों नहीं चलाया गया ? जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल बाकी हैं प्रमुख रूप से उनकी ही बिजली सप्लाई बाधित की जानी चाहिए थी! जवा के साथ घुन भी पिस जाने वाला कदम उठाना सर्वथा अनुचित है!

विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा पूरे गांव की बिजली आपूर्ति को बाधित करने की स्वतंत्रता किसी भी मायने में नहीं है! पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद करने की कोई सूचना या नोटिस जारी क्यों नहीं की गई? बिजली बिल के लिए उपभोक्ताओं से संपर्क क्यों नहीं किया गया? या फिर बिजली ऑफिस के सामने इस संबंध में कोई सूचना चश्पा क्यों नहीं की गई? बकायादारों से वसूली के लिए अभियान क्यों नहीं चलाया गया? कुचवाही जे.ई.के इस मनमाने रवैये से कई बड़े सवाल खड़े होने लाजमी हैं! पूरे गांव की बिजली आपूर्ति को बंद कर छात्रों के भविष्य से बेहिचक खिलवाड़ किया जा रहा है! विद्युत अधिकारियों द्वारा जो विकट परिस्थिति पैदा कर दी गई है उसका जवाबदार कौन होगा! संभवत: ऐसे सभी सवालों का जवाब विद्युत अधिकारियों को अच्छी तरह से पता होगा!

विद्युत विभाग के तानाशाही रवैये से बोर्ड परीक्षार्थियों एवं ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया है! इन सभी का कहना है कि अगर तत्काल ही विद्युत सप्लाई शुरू नहीं की गई तो कुचवाही जे.ई.ऑफिस का घेराव कर चक्काजाम आंदोलन करते हुए अधिकारियों को कुंभकर्णीय निद्रा से जगाया जाएगा!
*नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा*

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment