सिहावल: वॉलीबॉल उद्घाटन मैच में पहुंचे कलेक्टर,जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं सीईओ
प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

_कुंवर नरेंद्र सिंह स्मारक पर धूप दीप प्रज्वलित कर ध्वज उत्तोलन कर खेल हुआ शुभारंभ_
सिहावल: सीधी/ मध्य प्रदेश
स्वर्गीय कुंवर नरेंद्र सिंह स्मृति अंतर्राज्यीय बालीवाल प्रतियोगिता के 23वें सोपान का शुभारंभ मैच महानगरी मुंबई v/s रेड आर्मी सिकंदराबाद के बीच खेला गया जिसमें 15 के अनुपात में 25 अंक का स्कोर खड़ा कर रेड आर्मी सिकंदराबाद विजेता रही |

वहीं शुभारंभ मैच के मुख्य अतिथि रहे सीधी: कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा सिहावल विकासखंड जैसे छोटे से क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के वालीबाल खेल होने की सराहना की एवं खेलों के विकास व संवर्धन के लिए आयोजन समिति एवं संबंधित विभागों से मिलकर इसके बृहद आयोजन की योजनाएं तैयार करने को कहा गया | जिससे आने वाले समय में सर्व सुविधा युक्त खेल मैदान हो तथा ज्यादा से ज्यादा टीमो की सहभागिता दर्ज कराई जा सके जिससे यह ना केवल ब्लॉक, जिले के लिए बल्कि प्रदेश स्तर पर बालीवाल टूर्नामेंट के रूप में उभरे | उन्होंने कहा कि, किसी भी क्षेत्र में कोई भी समाज हो जिसमें सांस्कृतिक विविधता जितना ही ज्यादा रहती है वह उतना ही अच्छा एवं मजबूत और विकसित समाज माना जाता है |

वहीं इस खेल के आयोजन समिति के सचिव राम नारायण सिंह के द्वारा स्मृति पर आयोजित होने वाले खेल के पीछे की कहानी को बयां करते हुए बताया गया कि इस खेल के लिए स्टेडियम व शुरुआत मानव सेवा से पुरस्कृत “विंध्य के गांधी” पूर्व मंत्री स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार जी के द्वारा विधायक निधि से अनवरत किया जाता आ रहा है |

उद्घाटन मैच में उपस्थित रहे- जिला पंचायत सीईओ राहुल कुमार धोटे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमान सिंह, सिहावल उपखंड मजिस्ट्रेट श्री आर के सिन्हा, तहसीलदार माइकेल तिर्की, नायब तहसीलदार प्रदीप सिंह, सिहावल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल.बी. सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलकंठ मरकाम, बी.इ.ओ. सिहावल खेल प्रेमी दर्शक के साथ-साथ ब्लॉक मुख्यालय के अधिकारी कर्मचारी व अमिलिया सिहावल प्रभारी पुलिस बल मौजूद रहा l
कैमरा जनरलिज्म सूरज केवट के साथ सिहावल संवाददाता शाहिद खान