ज्यूपिटर के चंद्रमा पर छिपे हो सकते है एलियंस, वैज्ञानिकों ने खोज निकाला यह तर्क

0 1,677

जब भी एलियन की बात उठती है तो कुछ सवाल अचानक हमारे दिमाग में आने लगते हैं। अगर एलियन सच में होते हैं तो वो दिखते कैसे होंगे? क्या वाकई एलियन होते हैं? यूएफओ क्या सच में दिखाई देती हैं? क्या वो इंसानों के लिए खतरा है? धरती से परे क्या किसी अन्य ग्रह में भी जीवन संभव हैं? कभी कोई एलियन को देखे जाने की बात कहता है तो कभी कोई UFO देखने का दावा करता है, लेकिन अब तक एलियंस को लेकर वैज्ञानिक सबूत नहीं मिल पाए हैं। लेकिन हाल ही में हुए एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने कहा है कि सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह जूपिटर (बृहस्पति) के उपग्रह चंद्रमा पर एलियंस हो सकते हैं।

ग्रीनलैंड की तरह ही है यूरोपा की भौगोलिक स्थिति

रिसर्चर्स का दावा है कि एलियन जूपीटर के चंद्रमा यूरोपा पर हो सकते है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने पाया है कि यूरोपा पर पानी भी हो सकता है। यूरोपा की ज्यादातर सतह पूरी तरह बर्फ से ढकी हुई है। यूरोपा की भौगोलिक स्थिति ग्रीनलैंड से मिलती-जुलती है। ग्रीनलैंड में बर्फ के नीचे पानी में जीवन मिलता है। यहां झींगा, जेलिफिश और घोंघे जैसे जीव पाए जाते हैं।

वहीं वैज्ञानिकों का मानना है कि यूरोपा में बर्फ की कठोर सतह के नीचे पानी में जीवन हो सकता है। खोज के दौरान यूरोपा पर सैकड़ों किलोमीटर लंबी लकीरें देखी हैं, जो उठी हुई बर्फ है। इन्हें डबल रिज कह जाता हैं। यह लकीरें उत्तर-पश्चिम ग्रीनलैंड की ही तरह विशेषताएं साझा करती हैं।

बर्फ के नीचे पानी में हो सकता है जीवन संभव

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डस्टिन श्रोएडर ने कहा कि अगर बर्फ के नीचे पानी है तो जीवन की संभावना है। जिस तरह की भौगोलिक स्थिति ग्रीनलैंड में देखने को मिली है वैसा ही कुछ यूरोपा पर देखने को मिला है, जिससे अनुमान लगा सकते हैं कि यहां हर जगह पानी है। पहली बार वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसा देखा है जैसा पृथ्वी पर होता है। उन्होंने कहा कि हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि बर्फीले यूरोपा पर आखिर किस तरह की फिजिक्स और गतिशीलता की प्रक्रियाएं हावी हैं

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment