Madhya Pradesh: हबीबगंज के बाद अब शिवराज सरकार ने इस रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का किया एलान

0 1,965

भोपाल । मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि इंदौर में पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर टंट्या मामा रेलवे स्टेशन किया जाएगा। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंदौर में 53 करोड़ की लागत से बन रहे बस स्टैंड और पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम टंट्या मामा के नाम पर रखा जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर कमलापति स्टेशन कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश सरकार ने स्टेशन का नाम बदलकर महान गोंड रानी कमलापति के नाम पर करने का प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा, मंत्रालय ने मंजूरी देते हुए रेलवे बोर्ड को बदलाव के लिए पत्र लिख दिया और बोर्ड ने हबीबगंज स्टेशन का नाम रानी कमलापति करने की अधिसूचना जारी कर दी।

अगले एक घंटे में स्टेशन पर ‘हबीबगंज’ के बोर्ड हटाए जाने शुरू हो गए और ‘रानी कमलापति’ के बोर्ड लगना शुरू हो गए। अब 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व स्तरीय सुविधाओं वाले इस रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment