Breaking News

सीधी कलेक्टर रविंद्र चौधरी का भोपाल के लिए हुआ स्थानांतरण

0 2,001

 

सीधी (रिंकू तिवारी) | जिले के कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी का स्थानांतरण संचालक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मध्यप्रदेश- भोपाल के लिए हो गया। सीधी कलेक्टर श्री चौधरी जिले के हर समस्याओं पर तत्पर रहें उन्होंने अपने पद का इस्तेमाल जनसेवा के लिए समर्पित किया सीधी कलेक्टर श्री चौधरी का सहज स्वभाव और व्यक्तित्व से सहज ही सहजता और उदारता झलक रही थी।

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हर वर्ग की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण करने में लगे इनके कार्यकाल में ओहदेदारों के साथ गरीबों को भी विशेष प्राथमिकता दी गई। जिसकी वजह से श्री चौधरी के प्रति सीधी जिले वासियों में सम्माननीय आदर भाव बना रहा।

नवागत कलेक्टर श्री मुजीबुर्रहमान खान ने कार्यभार संभाला

जिले के नवागत कलेक्टर श्री मुजीबुर्रहमान खान ने आज कलेक्टर कार्यालय में कार्यभार संभाल लिया है। श्री मुजीबुर्रहमान खान ने स्थानांतरित कलेक्टर श्री रवींद्र कुमार चौधरी से कार्यभार ग्रहण किया।

नवागत कलेक्टर श्री खान वर्ष 2011 के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इसके पूर्व उप सचिव मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग में पदस्थ थे। कलेक्टर श्री चौधरी का स्थानांतरण संचालक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश भोपाल किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल नामदेव धोटे भी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment