कुसमी (सीधी) में गरीबी रेखा की पात्र विधवा महिला को 5 बर्ष से नही मिल रहा राशन, जिम्मेदार बेखबर…

मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा गरीबों को लाभान्वित करने के लिए अन्नपूर्णा योजना लांच की गई है लेकिन जिम्मेदार कर्मचारियों की लापरवाही के कारण गरीबों की थाली में अनाज नही पहुंच रहा है।अति गरीब व्यक्ति लाभ से आज भी वंचित देखे जा रहे है। कुछ इसी तरह सीधी के कुसमी जनपद से जिम्मेदारो की लापरवाही उजागर हुई है।
बतादे भदौरा निवासी गरीवी रेखा की पात्र विधवा रामवती प्रजापति पति वाले प्रजापति उम्र60वर्ष के बताये अनुसार वह भदौरा ग्राम पंचायत में करीब 5 वर्षों से निवास कर रही है। जिसकी समग्र आईडी पूर्व निवास स्थान ग्राम पंचायत रामपुर से जारी किया गया था। महिला का नाम आज भी रामपुर पंचायत में ही जुडा है महिला विधवा है और गरीबी रेखा की अति गरीब AAY श्रेणी मे है जिसका पीला कार्ड जारी किया गया था लेकिन वर्ष 2015 के बाद गरीब विधवा महिला रामवती प्रजापती का नाम कट गया और से नाम नही जोडा गया।
करीब 5 वर्ष बीत जाने के बाद शासन की कई योजनाओ से गरीबो को खाद्यान दिया गया किन्तु रामवती प्रजापति को कोई खाद्यान्न नही मिला,न ही महिला की खाद्यान पर्ची इन पंचायतो से जारी किया गया। महिला ने रामपुर गांव के सरपंच सचिवो रोजगार सहायक सभी को अपनी व्यथा सुनाई किन्तु रामपुर मे महिला का नाम खाद्यान पर्ची मे नही जुड सका साथ ही महिला वुजुर्ग है और वृद्धापेन्शन से भी बंचित हो रही है।महिला इतना सक्षम नही है कि वरिष्ठ कार्यालय मे शिकायत दर्ज करा सके या फिर अपने कार्य की पैरवी कर सके।
इन सभी कारणो से विधवा गरीब महिला रामवती रामपुर पंचायत से चले जाना उचित समझा और अब वह भदौरा अपने रिश्तेदारो के पास निवास कर रही है।महिला ने बताया है कि वह ग्राम पंचायत भदौरा के जिम्मेदार लोगो से खाद्यान्न के लिए गुहार लगा चुकी है।लेकिन महिला को आज दिवस तक खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। गरीब महिला ने जिला कलेक्टर महोदय का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल खाद्यान्न पर्ची जारी करने की मांग कर रही है।साथ ही महिला रामवती प्रजापति ने मीडिया के माध्यम से अन्नपूर्णा योजना के संचालन की देखरेख करने वाले क्षेत्र के समाजसेवियो से भी आगृह किया है जिससे उसकी एवं क्षेत्र के ऐसे सभी गरीवो की मदद हो सके।