सिटी पार्क में जनगणना जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों ने निवासियों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

0 25

मुबारक अली, संवाददाता

 

शाहजहांपुर। जनगणना-2027 को लेकर नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से सिटी पार्क रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की ओर से रविवार को सिटी पार्क के सेंट्रल पार्क में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने निवासियों से संवाद कर जनगणना की प्रक्रिया और उसके महत्व की जानकारी दी।

 

कार्यक्रम में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी नीलिमा यादव, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप और स्टेट मास्टर ट्रेनर अनूप वर्णवाल अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना के आंकड़े देश की विकास योजनाओं और सरकारी नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था के लिए जनगणना में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिओम सिंह ने की तथा संचालन हरिशंकर कनौजिया ने किया। इस दौरान सिटी पार्क फेज-1 के अध्यक्ष मनिल बाजपेई, फेज-2 के अध्यक्ष अनिल मिश्रा सहित RWA के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासी मौजूद रहे।

 

RWA पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों और कार्यक्रम में शामिल सभी निवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर संवाद तथा जागरूकता से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment