भाजपा जिला कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम आयोजित, पदाधिकारियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव )
डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी जिला डिंडौरी के जिला कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन, विचारों और साहित्यिक योगदान का स्मरण किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने अपने विचारों और रचनाओं के माध्यम से समाज को सत्य, धर्म, सदाचार एवं नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके आदर्श आज भी समाज में एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन और उनका साहित्य भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। उनके विचार समाज को सदैव सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने तथा मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देते रहेंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोहर ठाकुर, मन की बात मीडिया प्रभारी धनेश धनंजय, मंडल अध्यक्ष आशीष बेस, मंडल महामंत्री भागीरथ उरेती, तरुण ठाकुर, मंडल मंत्री यशवंत तोमर सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।