सपा सैनिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक में कमेटी का विस्तार

शाहजहांपुर। बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव और महानगर अध्यक्ष तेजपाल यादव की मौजूदगी में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। इस दौरान जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने कमेटी का विस्तार करते हुए शर्मेंद्र सिंह को जिला महासचिव और राम सागर को 136 ददरौल विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस मौके पर प्रदेश सचिव नरवीर फौजी, धर्मवीर यादव, जगतपाल सिंह यादव, उदयवीर यादव, मोबीन खान, मुरारी लाल, सेवेंद्र सिंह, जितेंद्र यादव, लेखपाल सिंह, श्याम बाबू यादव, सर्वेश सिंह यादव, जयपाल सिंह यादव, सत्यपाल सिंह यादव, पातीराम कश्यप, जौहरी लाल, रामनारायण सिंह यादव, राम औतार सागर, नन्हेंलाल शर्मा, अमर सिंह, भगत सिंह, अवधेश कुमार, बाल मुकुंद, महानगर उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम खान, महानगर कार्यकारिणी सदस्य अर्पित पाल, जीशान अल्वी और दीपू मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।