भाजपा किसान मोर्चा की जिला टीम घोषित, 20 पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव )
शहपुरा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने डिंडौरी जिले में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष घनश्याम कछवाहा द्वारा जारी सूची में 20 पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। नई कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री सहित मीडिया, आईटी और सोशल मीडिया जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के निर्देशानुसार, जबलपुर संभाग प्रभारी एवं जिला प्रभारी कमल प्रताप सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम की सहमति से की गई हैं।
इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
जारी सूची के अनुसार, वीरेंद्र साहू, कृष्ण कुमार, आशीष कोल, भारत सिंह राजपूत और कमलेश पटेरिया को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, जितेंद्र चंदेल और प्रदीप गुप्ता को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में विकास साहू, रामलाल मरावी, सोनम मरावी, महेशदास खैरवार, दलबत सिंह मरावी और रामकृष्ण नायक को जिला मंत्री बनाया गया है। मोहन सिंह राठौर को जिला कार्यालय मंत्री तथा नरेश कछवाहा को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मीडिया और अन्य विभागों की जिम्मेदारी भी तय
कार्यकारिणी में आशीष गौतम को जिला मीडिया प्रभारी, राहुल कुशवाहा को जिला आईटी प्रभारी तथा पुष्पेंद्र टेकाम को जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा शिवप्रसाद यादव को प्राकृतिक खेती प्रभारी और खिलपत सिंह गौतम को जिला कृषि एवं ग्राम प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
नई जिला कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को शामिल कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि नई टीम के गठन से किसान मोर्चा की गतिविधियों को जिले में और अधिक सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।