वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान से गूंजा सुपेला, लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस ने भरी हुंकार

सिहावल। लोकतंत्र की मजबूती और मताधिकार की सुरक्षा के संकल्प के साथ ग्राम सुपेला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान की कार्यकर्ता बैठक में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य कमलेश्वर पटेल शामिल हुए। बैठक में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के मुद्दे प्रमुखता से उठे।
बैठक में अभियान को जन-जन तक पहुंचाने, प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनजागरूकता को अभियान की सफलता का आधार बताते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ब्लॉक एवं मंडलम कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ग्राम पंचायत अध्यक्ष, बीएलए सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस ने संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और जनता के वोट के सम्मान के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी सिहावल रिपोर्ट शाहिद खान