8 साल से पत्नी मायके रहे रही थी मिशन शक्ति टीम ने सुलझाया विवाद ।

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। थाना गढ़िया रंगीन की मिशन शक्ति टीम ने काउंसलिंग के जरिए पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को सुलझा दिया। दोनों ने आपसी सहमति से मतभेद खत्म कर दोबारा साथ रहने का फैसला किया।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने 15 अक्टूबर को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उसका पति शराब पीकर मारपीट करता है। महिला पिछले आठ साल से मायके में रह रही थी। मामले में मिशन शक्ति टीम ने 18 अक्टूबर को दोनों पक्षों को थाने बुलाकर काउंसलिंग की। इसके बाद दोनों के बीच समझौता हो गया और उन्हें सकुशल विदा किया गया।
काउंसलिंग करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश, उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र तोमर, महिला कांस्टेबल अनुराधा शर्मा और कांस्टेबल हर्ष गौतम शामिल रहे।