सचिव ,सरपंच एवं रोजगार सहायक पर युवक ने लगाया अनियमितता व रिश्वत मांगने का आरोप।

सीधी जिले के जनपद पंचायत मझौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत परसिली का मामला। 

0 83

 

सीधी/ मझौली

 

जिले के जनपद पंचायत मझौली क्षेत्र अंतर्गत परसिली ग्राम पंचायत के सचिव, सरपंच एवं रोजगार सहायक पर पुनः अनियमितता व प्रधानमंत्री आवास देने के बदले रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाते हुए यूवक द्वारा जांच कार्यवाही की मांग की गई हैं। इसके पूर्व भी इसी यूवक द्वारा कचरा दान निर्माण कराए जाने को लेकर सचिव विनोद कुमार गुप्ता द्वारा व्हाट्सएप चैट के माध्यम से पैसे मांगने का आरोप लगाया गया था।

तब अनर्गल रूप से इसके खिलाफ एफ आई आर कराया गया था। जिसकी जांच कार्यवाही कई वर्षों बीत जाने के बाद भी पेंडिंग पड़ी हुई है। वहां से भले ही चाहे सचिव विनोद कुमार गुप्ता को हटा दिया गया था। परंतु किए गए चैट के संबंध में कोई कार्यवाही शायद नहीं की गई। जबकि विनोद कुमार गुप्ता द्वारा चैट के संबंध में किसी तरह का अपने तरफ से मुकदमा भी शायद दर्ज नहीं कराया गया था जिससे स्पष्ट होता है कि कहीं ना कहीं किया गया चैट वास्तविक था। विनोद गुप्ता के यहां से जाने के बाद शांतिपूर्ण ढंग से ग्राम पंचायत का काम काज चल रहा था लेकिन 30 से 40 किलोमीटर की दूरी के पंचायत में पदस्थ होने के बाद भी नियम कानून को दरकिनार करते हुए कुछ माह पूर्व पुनः विनोद कुमार गुप्ता को अतिरिक्त प्रभार के रूप में ग्राम पंचायत परसिली में पदस्थ कर दिया गया है। इनके पदस्थ होते ही पुनः आरोप प्रत्यारोप लगना जारी हो गया है।ग्राम पंचायत निवासी अंकित शर्मा द्वारा 181 में की गई शिकायत एवं वीडियो वायरल कर आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत की सरपंच द्वारा चुनावी रंजिश को लेकर उपेक्षित किया जा रहा है वही रोजगार सहायक सचिव द्वारा दो माह पूर्व प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने के एवज में पांच हजार रुपए मांगा गया था जो मैं नहीं दे पाया। शायद इसीलिए मेरा नाम नहीं जोड़ा गया। बताया जा रहा है कि पीसीओ के द्वारा जांच किया गया है जिसमें फोर व्हीलर गाड़ी होना बताया जा रहा है जिसको भी चुनौती देते हुए कहां है कि यदि मेरे नाम से फोर व्हीलर गाड़ी निकलती है तो मैं सभी दंड भोगने के लिए तैयार हूं। पूर्व का निर्माण कराया पक्का मकान है। मेरे द्वारा अंतरजातीय विवाह कर लेने के कारण मेरे परिवार के लोग मुझे उसमें नहीं रहने दे रहे। शिकायत कर्ता अंकित शर्मा द्वारा वायरल किए गए वीडियो में आरोप लगाया गया है कि अपात्र व्यक्तियों का जो 100 एकड़ भूमि के किसान है एवं जिस व्यक्ति की शादी भी अभी नहीं हुई है उनका भी नाम आवास सूची में जोड़ा गया है। आरोप है कि शिकायत करने पर सरपंच पति द्वारा हमें प्रताड़ित किया व कराया जाता है। उक्त सभी तत्वों की जांच कार्यवाही किए जाने की मांग वायरल वीडियो में किया गया हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment