डिंडौरी में तिरंगा यात्रा का आयोजन, कलेक्टर की उपस्थिति में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

0 18

रिपोर्टर सोहन श्याम

 

डिंडौरी-हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज उत्कृष्ट विद्यालय मैदान डिंडौरी में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे सहित जिले के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए। सभी ने उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।

 

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के नारों और देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों द्वारा वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया तथा हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।

 

उल्लेखनीय है कि जिले में हर घर तिरंगा अभियान 09 से 17 अगस्त 2026 तक चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जिलेवासियों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करना है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment