शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले जाने के मामले में नाबालिक गिरफ्तार।

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहाँपुर। थाना पुवायाँ पुलिस ने शादी का झांसा देकर 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित एक 17 वर्षीय बाल अपचारी को निगरानी पुलिस में लिया है।
पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या 411/2026 में बीएनएस की धारा 137(2)/87 के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान एकत्र साक्ष्यों के आधार पर धारा 65(1) बीएनएस तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4(2) भी बढ़ाई गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गुरुवार को दोपहर करीब 1:35 बजे धारा अंडरपास के नीचे से बाल अपचारी को निगरानी में लिया। उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भंवरे दीक्षा अरूण,क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पुवायाँ के नेतृत्व में की गई।